रोड नही तो वोट नही मतदान बहिष्कार -बड़ागांव
रोड नही तो वोट नही के नारे लगाते हुये - ग्राम बडा़गाँव भेड़ी खुर्द तथा महमूदनगर के लोग सड़को पर उतर आयें हैं।
https://www.youtube.com/channel/UCI8pnWiINLsbCRvpmNV9TFw
यहाँ के लोगो का कहना है कि गाँव के किनारे से वेतवा नदी बहती है। जहाँ पर मशीनों से बालू मौरंग माफियाओं के द्वारा सरकार की अनुमति और गैर अनुमति से ओबर लोडिंग ट्रक पूरे वर्ष चलते रहते हैं।
जिसकी वजह से सड़क पर बड़े-2 गढ्ढे हो चुके हैं। और जितना पानी तलाबों में नही है उससे अधिक पानी सड़को पर पानी व कीचड़ भरा हुआ है। इस वजह से गाँव के बच्चे उच्च शिक्षा के प्राप्त करने के लिए नजदीकी शहर नही जा पा रहे हैं। इसलिए बच्चे शिक्षा से दूर होते जा रहे है। तथा सड़क न बनने के कारण ग्रामीण के लोग धरना प्रदर्शन कर मतदान बहिष्कार करने का संकल्प ले रहे हैं। और नारा लगा रहे हैं - रोड नही तो वोट नही।

Good news
ReplyDelete